शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

स्वर्गीय महादेवी वर्मा को मिला भूमि भवन कर और भी जलकर विभाग का नोटिस

**इलाहाबाद नगर निगम ने स्वर्गीय महादेवी वर्मा को दी भूमि भवन कर और जल कर जमा करने की नोटिस

इलाहाबाद नगर निगम ने छायावाद की सुप्रसिद्ध कवियत्री स्वर्गीय महादेवी वर्मा को उनके आवास के संदर्भ में भूमि भवन कर और जल कर जमा करने की नोटिस दी है सुनिश्चित समय के भीतर अगर कर जमा नहीं कराया जाएगा तो नगर निगम ने नोटिस में उनकी संपत्ति को कुर्क करने के लिए भी कहां है नगर निगम की इस बचकानी हरकत से इलाहाबाद के साहित्यकारों को बहुत पीड़ा पहुंची है और उन्होंने इसे स्वर्गीय महादेवी वर्मा का अपमान बताया है इलाहाबाद में मूर्धन्य साहित्यकारों की स्मृतियों को सहेजने और उनके सम्मान को बनाए रखने की कोई परंपरा नहीं है इसी शहर में सुमित्रानंदन पंत सूर्यकांत त्रिपाठी निराला रघुपति सहाय फिराक डॉ रामकुमार वर्मा उपेंद्रनाथ अश्क आदि बहुत से ऐसे साहित्यकार हुए हैं जिन्होंने हिंदी साहित्य को अपनी कालजई रचनाओं से समृद्ध किया है लेकिन दुख इस बात का है कि इन वरिष्ठ साहित्यकारों की कोई स्मृति इलाहाबाद में देखने को नहीं मिलते जिन महादेवी वर्मा को इलाहाबाद नगर निगम नोटिस देकर अपमानित कर रहा है इसे देखकर ही पता चलता है कि हम अपने साहित्यकारों का कैसा सम्मान करते हैं विदेशों में साहित्यकारों की स्मृतियों को सरकार और समाज के लोग मिलकर संग्रहालय बनाकर सहेजने का कार्य करते हैं महादेवी वर्मा का निवास उनकी स्मृति से जुड़ी धरोहर बहुत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्ति है महादेवी वर्मा के निवास को नगर निगम एक खूबसूरत संग्रहालय में बदल सकता है जहां महादेवी वर्मा की स्मृतियों से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों को सही जा जा सकता है ऐसा किया जाए तो निश्चय ही यह साहित्य का मंदिर होगा जिसे देखने के लिए बाहर से इलाहाबाद आने वाले पर्यटक वहां जाना चाहेंगे परंतु इलाहाबाद का नगर निगम ऐसा क्यों करने लगा हो सकता है कि वह इस बेनामी संपत्ति को अपने कब्जे में लेकर यहां कोई बिजनेस कांप्लेक्स या रिहाइशी कॉलोनी बनाने की योजना को अंजाम देना चाह रहा हूं अगर ऐसा होता है तो इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ नहीं होगा नगर निगम की इस हरकत के बाद यह बात साफ हो गई है कि अभी हमें अपने साहित्यकारों कलाकारों रंगकर्मियों शिक्षकों आदि समाज को अपना सब कुछ देने वाले लोगों का सम्मान करना सीखना अभी बाकी है ।

** रिपोर्ट अजामिल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें